Karnal News: लाल डोरे की संपत्ति के प्रमाणपत्र के लिए लगा शिविर Latest Haryana News

[ad_1]


गांव बूढ़ाखेड़ा में आयोजित कैंप में लोगों को जानकारी देते नगर निगम के अ​धिकारी। प्रवक्ता निगम



करनाल। नगर निगम ने शुक्रवार को वार्ड-2 के गांव बूढ़ाखेड़ा स्थित गुरुद्वारा में लाल डोरा क्षेत्र के लोगों के लिए शिविर लगाया। विभिन्न वार्डों से करीब 80 लोग आए। प्रॉपर्टी शाखा की टीम के दिए फॉर्म को भरकर दस्तावेज के साथ जमा किया। निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि संपत्ति कर शाखा इनको सत्यापित करेगगी। एनडीसी पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज कर स्वयं सत्यापित करवाया जाएगा। इसके बाद संबंधित लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनके पास दस्तावेज पूरे नहीं थे, उन्हें सोमवार को नगर निगम कार्यालय के 114 नंबर कमरे में सभी संबंधित दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया। दस्तावेज के साथ आधार कार्ड व परिवार पहचानपत्र की फोटोप्रति लेकर आनी है। ब्यूरो


[ad_2]
Karnal News: लाल डोरे की संपत्ति के प्रमाणपत्र के लिए लगा शिविर