Bhiwani News: आठवीं तक के विद्यार्थियों को दूसरा अवसर, मूल्यांकन परीक्षाएं 20 से Latest Haryana News

[ad_1]

भिवानी। नई शिक्षा नीति के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए असफल रहने या किसी विषय में कम अंक आने पर दूसरा अवसर दिया गया है। इसके तहत 20 अप्रैल से मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी जिससे विद्यार्थी अपनी कमियों को सुधार सकेंगे।

यह कदम विद्यार्थियों को सीखने का दूसरा अवसर प्रदान करेगा और उनकी बुनियादी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होगा। जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक के लगभग 60,000 से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा हैं। बाल वाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन निपुण दक्षता के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी शामिल होगी जिससे बच्चों की पढ़ने, लिखने, सुनने और समझने की क्षमता का समग्र आकलन किया जा सके।

वहीं चौथी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं एससीईआरटी द्वारा तैयार प्रश्नपत्रों के आधार पर आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और गणनात्मक कौशल को मजबूत करना है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा सकें।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और फेल होने के डर को कम करना है। अब विद्यार्थी 20 अप्रैल से होने वाली असेसमेंट परीक्षा के जरिए अपनी कमियों को सुधारकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। मूल्यांकन परीक्षा बालवाटिका से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी। -डॉ. निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी

[ad_2]
Bhiwani News: आठवीं तक के विद्यार्थियों को दूसरा अवसर, मूल्यांकन परीक्षाएं 20 से