{“_id”:”69e298eb9c6c5d16ae024b1a”,”slug”:”breaking-the-lock-of-the-shop-stealing-cash-and-goods-karnal-news-c-18-knl1018-887940-2026-04-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:02 AM IST
चोरी के बाद दुकान पर जांच करती पुलिस। संवाद
नीलोखेड़ी। कारसा रोड स्थित गांधी किराना स्टोर में वीरवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 20 से 25 हजार रुपये सहित अन्य सामान चुरा लिया। घटना की सूचना अखबार वितरक हॉकर ने दुकान मालिकों को दी। वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो युवक ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक सुरेश कुमार और पूर्ण चंद ने बताया कि दुकान से करीब 20 से 25 हजार रुपये, ड्राई फ्रूट और अन्य सामान चोरी मिले। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
[ad_2]
Karnal News: दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान चुराए