[ad_1]
चंडीगढ़। यूटीसीए के स्टार बल्लेबाज मनन वोहरा ने शानदार कप्तानी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत बराड़ सुपर किंग्स ने ऋषि ब्रदर्स टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना मजबूत केजीएफ टीम से इंदरजीत क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी में होगा। पहले सेमीफाइनल में बराड़ सुपर किंग्स ने बी11 क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 283 रन का स्कोर खड़ा किया। वोहरा के अलावा लवप्रीत बराड़ ने 30 गेंदों में 64 रन बनाए, जबकि साहिल ने सिर्फ 11 गेंदों में 44 रन की तेज शुरुआत दी। सनी सिंह ने नाबाद 43 रन का योगदान दिया।
[ad_2]
Chandigarh News: बराड़ सुपर किंग्स फाइनल में, केजीएफ से होगा खिताबी मुकाबला

