[ad_1]
{“_id”:”69e14a2fdd979505170875b2″,”slug”:”complainants-facing-issues-with-the-ppp-portal-arrived-at-the-grievance-redressal-camp-regarding-the-restoration-of-pensions-ambala-news-c-36-1-amb1001-161715-2026-04-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: पीपीपी में दिक्कत तो पेंशन बहाली को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे फरियादी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन बहाली और राशन कार्ड से संबंधित दर्जनों शिकायतें आईं। समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने जनसुनवाई की। शिविर के दौरान गांव दुराला निवासी सलमा ने जल निकासी की समस्या उठाई। इस पर नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे आपसी समन्वय बनाकर फाइलों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निवारण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link




