Ambala News: डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे पोर्टल पर दर्ज करें अपनी जानकारी Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को जिले में डिजिटल जनगणना के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर आमजन को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। डीसी तोमर ने बताया कि 16 अप्रैल 2026 से se.census.gov.in पोर्टल लाइव हो गया है, जो 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना की जा रही है। नागरिक घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के जरिए मात्र 15-20 मिनट में अपने परिवार और आवास का विवरण दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो कामकाजी हैं या विदेश में रह रहे हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यद्यपि 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे, लेकिन पहले से स्व-गणना करने से डेटा सटीक रहेगा। उन्होंने जिले के सभी ग्रामीण व शहरी निवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें।


Trending Videos

[ad_2]

Source link