रोहतक में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में आंवल के युवक व कहानौर की महिला की मौत, ग्रुप-डी में कार्यरत थी मृतका Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक में भाली आनंदपुर के नजदीक शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार आंवल गांव निवासी संजय व कहानौर निवासी सुमन की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की एफआईआर दर्ज की है।


Trending Videos



आंवल गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार बहन-भाई हैं। उसका भाई 25 साल का संजय चमारिया रोड स्थित निशान एजेंसी में मैकेनिक का कार्य करता था, जबकि सुमन नजदीक रामा मोटर्स में चपरासी के तौर पर कार्यरत थी। दोनों बाइक पर आते-जाते थे। मंगलवार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर छुट्टी होने के बाद घर आ रहे थे। जब वे शुगर मिल के नजदीक माड़ौदी रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक ने ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के लिए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय व सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

[ad_2]
रोहतक में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में आंवल के युवक व कहानौर की महिला की मौत, ग्रुप-डी में कार्यरत थी मृतका