Karnal News: 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान… टूटा छह साल का रिकाॅर्ड Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल। मौसम में लगातार बदलाव के चलते गर्मी तेज हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक है। अचानक बढ़े इस तापमान ने छह साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। अब से पहले अप्रैल माह में 2020 की 15 तारीख को 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया था।

बुधवार को न्यूनतम तापमान भी 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो अंक कम है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार अंक अधिक रहा। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

बुधवार सुबह हवा की गति कम होकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। इससे सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिनभर धूप का प्रभाव देखने को मिला। लोगों को धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा ढककर निकले। शाम 4 बजे के बाद गर्मी कुछ कम हुई। वहीं बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि वीरवार को मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। तीन दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। ब्यूरो

[ad_2]
Karnal News: 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान… टूटा छह साल का रिकाॅर्ड