हिसार जेल से बाहर आया परमगुरु राधेश्याम: पत्नी का इलाज करवाने मिली छूट, GST चोरी में 5 महीने से बंद था; जमानत पर फैसला आज – Hisar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

हरियाणा समेत कई राज्यों में फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए 3 हजार करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु जेल से बाहर आ गया है। बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए उसने कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।

.

अब राधेश्याम ने कोर्ट में दोबारा जमानत के लिए एप्लीकेशन लगाई है, ताकि उसे दोबारा जेल ना जाना पड़े। राधेश्याम के एडवोकेट महेंद्र सिंह नैन ने बताया कि राधेश्याम की पत्नी भतेरी देवी को गायनी से संबंधित दिक्कतें हैं। वह पत्नी का इलाज करवाना चाहता है। कोर्ट में जमानत पर बहस पूरी हो चुकी है। आज 16 अप्रैल को जमानत पर कोर्ट फैसला सुना सकता है।

बता दें कि 57 करोड़ के बकाया सर्विस टैक्स के केस में हिसार में CJM राजीव कुमार की कोर्ट ने परम गुरु उर्फ राधेश्याम और इसके भाई बंसीलाल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए थे। इसके बाद 10 नवंबर को दोनों ने कोर्ट पहुंचकर आत्मसम्पर्ण कर दिया था। दोनों करीब 5 महीने में हिसार की सेंट्रल जेल टू में बंद थे। इसमें राधेश्याम फिल्हाल जेल से बाहर है।

राधेश्याम और उसका भाई बंसीलाल ने फ्यूचर मेकर कंपनी बनाकर करोड़ों की चपत लगाई थी।

नवंबर 2024 में हुई थी बकाया सर्विस टैक्स की शिकायत

एडवोकेट नरेश सचदेवा के अनुसार सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) के कमिश्नर ने नवंबर 2024 में एक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि राधेश्याम और बंसीलाल की कंपनी फ्यूचर मेकर पर 57 करोड़ का सर्विस टैक्स बकाया है, जिसे वसूल किया जाना चाहिए। सचदेवा के अनुसार, फ्यूचर मेकर कंपनी के साल 2015 से 2018 तक के कारोबार के आधार पर यह सर्विस टैक्स बकाया है। करीब छह साल बाद यह केस फाइल किया गया।

अब 7वीं फेल राधेश्याम उर्फ परम गुरु के बारे में जानिए…

  • हिसार का रहने वाला, फ्यूचर मेकर कंपनी खोली : राधेश्याम मूल रूप से हिसार के आदमपुर ब्लॉक के गांव सीसवाल का रहने वाला है। वह आदमपुर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। राधेश्याम ने मल्टी नेटवर्किंग कंपनी के जरिए कमाई की योजना बनाई। इसके लिए फ्यूचर मेकर कंपनी की स्कीम लॉन्च की। कंपनी में ज्वॉइनिंग के लिए साढ़े 7 हजार रुपए देने पड़ते थे। कंपनी इसमें से ढाई हजार वापस देने की बात करती थी। बचे 5 हजार के बदले कपड़े और दवाइयां खरीदने का लालच दिया जाता। इसके साथ ही स्कीम के अनुसार, अगर एक व्यक्ति 7200 रुपए कंपनी में इन्वेस्ट करता है तो उसे 2 साल में 60 हजार रुपए वापस मिलने का लालच दिया जाता।
  • 1 करोड़ लोग जोड़े, जगुआर से चलता था : राधेश्याम ने एक साल में कंपनी में 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का दावा किया। उसकी पर्सनल सिक्योरिटी थी और वह जगुआर से चलता था। 2018 में राधेश्याम की फ्यूचर मेकर कंपनी में निवेश के नाम पर 3 हजार करोड़ का फ्रॉड उजागर हुआ। यह फ्रॉड तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने उजागर किया। इसमें हरियाणा पुलिस ने भी मदद की। राधेश्याम हिसार से यह कंपनी चला रहा था।
  • जांच में मास्टरमाइंड राधेश्याम निकला: पुलिस जांच में पता चला कि राधेश्याम की फ्यूचर मेकर कंपनी 4-5 सालों से लोगों से करीब 1200 करोड़ रुपए की ठगी कर चुकी है। तेलंगाना पुलिस ने हरियाणा की एसटीएफ के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा। जांच में इसके मास्टरमाइंड राधेश्याम और सुरेंद्र सिंह निकले। उस वक्त राधेश्याम फ्यूचर मेकर लाइफ केयर ग्लोबल मार्केटिंग का चेयरमैन और सुरेंद्र सिंह डायरेक्टर था।
  • 200 करोड़ जब्त किए, 9 राज्यों में 50 FIR हुईं: पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी के 200 करोड़ रुपए जब्त किए। इसके बाद कंपनी से जुड़े ठगी के मामले में हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करीब 50 केस दर्ज हुए। इन मामलों में पुलिस 21 आरोपियों को पकड़ चुकी है।
  • सवा 4 साल जेल में रहा, बाहर आकर धर्मगुरु बना: ठगी के केस में राधेश्याम को अरेस्ट कर लिया गया। साल 2018 में उसे जेल हो गई। वह 4 साल 3 महीने जेल में रहने के बाद जनवरी 2022 में जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने के बाद कुछ दिन तक वह गायब रहा। इसके बाद अचानक परम गुरू बनकर लोगों के सामने आ गया। उसने खुद को कृष्ण भक्त बताया और गीता परम रहस्यम नाम से पुस्तक भी लिखने का दावा किया।

——————————

ये खबर भी पढ़ें….

परमगुरु राधेश्याम का नया ज्ञान- युवा शादी न करें:खुद 3 बच्चों का पिता; पूजा को पाखंड बता चुका हरियाणा में 3 हजार करोड़ ठगी का आरोपी

फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए लोगों से 3 हजार करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी हिसार के राधेश्याम उर्फ परमगुरु का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पहाड़ों में बैठ कर युवाओं को सलाह दे रहा है। सलाह ये कि शादी नहीं करनी चाहिए। शादी करना, बच्चे पैदा करना ही संसार नहीं है। बल्कि घूमो-फिरो, दुनिया देखो। (पूरी खबर पढ़ें)

[ad_2]
हिसार जेल से बाहर आया परमगुरु राधेश्याम: पत्नी का इलाज करवाने मिली छूट, GST चोरी में 5 महीने से बंद था; जमानत पर फैसला आज – Hisar News