[ad_1]
रोहतक। आज का काम कल पर नहीं छोड़ा। संशय होने पर उसे तुरंत दूर किया। स्कूल में जो पढ़ा, उसे रोज घर पर भी दोहराया। साल भर यह प्रयास जारी रहा इसीलिए बुधवार को सीबीएसई की ओर से घोषित 10वीं कक्षा में छात्रा गर्विका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल की छात्रा गर्विका ने उच्च शिक्षा के लिए नॉन मेडिकल विषय चुना है। अमर उजाला से हुई बातचीत में छात्रा ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इस सफलता पर पिता एमडीयू के प्रो. युद्धवीर सिंह व मां डॉ. प्रभा ने प्रसन्नता जताई है।
गर्विका ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों ने अच्छे से पढ़ाया। कक्षा में जो पढ़ा, उस पर ध्यान दिया। शिक्षकों के अलावा मम्मी व पापा ने भी पढ़ाई में मदद की, प्रेरित भी किया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। टीवी भी कभी-कभी कुछ देर के लिए ही देखा। अब अगला लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए तैयारी में जुट गई हूं।
लक्ष्य पाने में छुट्टियां रहीं अहम, समय सारिणी बनाकर पढ़ाई कर पाए 99 प्रतिशत अंक
नोट : फोटो 11 बजे मिलेगा।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शिक्षा भारती स्कूल की छात्रा तन्वी ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य तय कर समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की। 10वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल करने पर कहा, छुट्टी के दिन अपने बकाया व अतिरिक्त पाठ पूरे किए। यही वजह रही कि मेहनत सफल हुई। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा मं 99 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा ने प्रोफेसर बनने का सपना साझा किया।
जनता कॉलोनी निवासी तन्वी ने कहा कि शिक्षक बनना है। शिक्षा में रुचि है। अंग्रेजी या गणित विषय पसंद है। मां मंजू स्नातक व बिजनेसमैन पिता कृष्ण कुमार बीकॉम हैं। बड़ी बहन बीबीए कर रही हैं। छोटा भाई छठवीं कक्षा में है।
स्कूल में पढ़ाई के साथ ऑनलाइन कोचिंग भी की। कोचिंग से यह लक्ष्य पाने में काफी मदद मिली। स्कूल का पढ़ाया हुआ रिवाइज करने के बाद कोचिंग पर दिए गए टिप्स के तहत तैयारी की इसलिए यह लक्ष्य हासिल कर पाई। अब 12वीं कक्षा में बेहतर स्थान पाने का लक्ष्य है।
[ad_2]
Rohtak News: कल पर नहीं छोड़ा आज का काम, रोज दोहराई कर गर्विका ने पाए 99.8 प्रतिशत अंक




