[ad_1]
करनाल। सेक्टर-6 एरिया में आईसीआईसीआई में बैंक के ऊपर लगे टावर पर चढ़कर काम कर रहे बड़ा गांव निवासी दीपक (23) की पैर फिसलने से नीचे गिरने से मौत हो गई। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि उस दौरान सुरक्षा उपकरण थे या नहीं।
सेक्टर 32,33 थाना के जांच अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दीपक बुधवार को सेक्टर-6 स्थित आईसीआईसीआई बैंक की बिल्डिंग के ऊपर टाॅवर के ऊपर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने घायल दीपक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपक पिछले चार पांच साल से टावर का काम कर रहा था। वह अभी अविवाहित था। यह जानकारी नहीं है कि हादसे के समय दीपक ने सुरक्षा किट पहनी हुई थी या नहीं। जांच की जा रही है।
[ad_2]
Karnal News: पैर फिसलने से टावर से गिरकर युवक की मौत




