चंडीगढ़ में दोस्ती का झांसा, कार में एंट्री-फिर लूट: युवती ने जाल में फंसाया, पुलिस वर्दी में साथियों ने गाड़ी-मोबाइल-घड़ी, नकदी छीना – Kharar News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में दोस्ती का झांसा देकर कार में बिठाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। एक युवती ने दो युवकों को अपने साथ कार में घूमने के लिए राजी किया। बाद में सुनसान जगह पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियारों के बल पर उनसे नकदी और कीमती सामान लूट लिया। इस मामले में युवती समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें एक कथित पुलिसकर्मी भी शामिल है। यह घटना चंडीगढ़ और खरड़ के बीच मंगलवार देर रात हुई। पीड़ित रवि कुमार (32 वर्ष), निवासी करीमपुर ध्यानी, जिला शहीद भगत सिंह नगर, ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से डकैती की गई। इस वारदात में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी शामिल था। जानिए पूरी घटना: दोस्त बनकर बैठी और साथियो के साथ की वारदात दोस्त और पुलिस हेल्प लाइन को किया फोन घटना के बाद पीड़ित रवि कुमार ने अपने दोस्त के फोन से 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में कथित पुलिसकर्मी सोहन सिंह, गुरसेवक सिंह, दो अज्ञात युवक और एक अज्ञात युवती शामिल हैं। पीड़ित ने बताया है कि वह सामने आने पर आरोपियों की पहचान कर सकता है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में दोस्ती का झांसा, कार में एंट्री-फिर लूट: युवती ने जाल में फंसाया, पुलिस वर्दी में साथियों ने गाड़ी-मोबाइल-घड़ी, नकदी छीना – Kharar News