[ad_1]
सांपला। सांपला नगर पालिका 18 साल की युवा हो गई है। वर्ष 2007 में सांपला व खेड़ी सांपला की आबादी जोड़कर बनाई गई नगर पालिका की पहली कार्यकारिणी वर्ष 2008 में बनी थी। नपा के 13 पार्षदों ने कोच प्रवीण को पहला चेयरमैन चुना था।
2015 में नपा में वार्डों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। इसके बाद सामान्य वर्ग से सुधीर ओहल्यान चेयरमैन बने थे। अगले चुनाव में नपा चेयरपर्सन एससी महिला के लिए आरक्षित हो गया था।
चेयरपर्सन का पहली बार सीधा चुनाव हुआ था। इसमें पूजा इंदौरा चेयरपर्सन बनी थीं। इस बार चुनाव में 16 पार्षदों की सरकार बनेगी। वार्डों की संख्या बढ़कर अब 16 पहुंच गई है। अब चुनाव में कस्बे के 15,642 मतदाता वोट डालेंगे।
सामान्य वर्ग का होगा चेयरमैन
इस बार चेयरमैन पद सामान्य वर्ग से लिए आरक्षित है। ऐसे में दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक करीब 10 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। इसमें बीसी वर्ग से भी उम्मीदवार चेयरमैनी के लिए भाग्य आजमाने की तैयारी में है। मंगलवार को उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
[ad_2]
Rohtak News: 13 से 16 वार्डों की हुई सांपला नपा, 15,642 मतदाता डालेंगे वोट




