Rohtak News: फंदे से लटका मिला युवक का शव Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Wed, 15 Apr 2026 02:42 AM IST




रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना इलाके के गांव मायना में दीपक (29) का शव फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सोमवार देर रात दीपक का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत या संदेह नहीं जताया है। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई मिली है। वह नशे का आदी था। पुलिस को संदेह है कि उसने खुद फंदा लगाया है। ब्यूरो


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: फंदे से लटका मिला युवक का शव