किसान नरेश के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी: सुरेंद्र खरकभूरा haryanacircle.com

[ad_1]


14जेएनडी23: किसान नरेश के मकान पर पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा। स्रोत ग्रामीण
– फोटो : मुलावनपुरवा में लगी आग से जला घर।



जींद। बीते दिनों अज्ञात कारणों से सुरबरा गांव में सवा एकड़ के करीब में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने सुरबरा गांव में नरेश के निवास पर पहुंच कर परिवार से मुलाकात की। हर संभव मदद विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री एवं प्रशासन की तरफ से मुहैय्या करवाने का आश्वासन दिया। 11 अप्रैल को नचार खेड़ा रोड से कच्चे रास्ते पर नरेश के खेत में आग लगने से सवा एकड़ के करीब में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि खेत में आग लगने से नरेश को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। आर्थिक रूप से परिवार कमजोर है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने भी जितनी संभव मदद होगी उतनी मदद करने का भरोसा दिया है।


Trending Videos

[ad_2]