[ad_1]
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में बछड़े के जन्म पर एक किसान परिवार ने बेटे की तरह उसका स्वागत किया गया। बछड़े की छठीं पर मंगलवार रात को गांव श्योमपुर में जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया। खुशी में पूरे गांव को दावत दी गई। आयोजन से पहले पूरे गांव में पोस्टर लगवाए गए, किसान ने ग्रामीणों को कार्यक्रम में बुलाने के लिए मुनादी भी कराई। जागरण के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। अब चारों तरफ इस अनूठे कार्यक्रम की चर्चा हो रही है। जन्म पर लिया फैसला गांव डोहर निवासी आचार्य आनंद शास्त्री ने बताया कि गांव निवासी मोहनलाल और विक्की अपने घर में गाय को पालते हैं। उनके घर में गाय ने बछड़े को जन्म दिया। जिस पर उन्होंने जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया। इस परिवार ने गाय के बछड़े के जन्म को अपने बेटे के जन्म जैसी खुशियां मनाई। गांव में छठीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे गांव को दावत भी दी गई। इस कार्यक्रम के पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गांव डोहर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहां भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की महिमा का गुणगान भजनों के माध्यम से किया गया। मंच से गायक कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। बछड़े का जन्म शुभ आयोजक मोहनलाल और विक्की ने बताया कि गोमाता को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है और बछड़े का जन्म शुभ माना जाता है। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार जन्मोत्सव को अलग अंदाज में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के जरिए समाज को गो संरक्षण और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। उत्सव जैसा रहा माहौल इस मौके पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और सकारात्मक संदेश भी फैलाते हैं। यह अनूठा आयोजन क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
[ad_2]
नारनौल में बछड़े के जन्म पर पूरे गांव को दावत: किसान परिवार ने छठीं पर जागरण कराया, मुनादी कराकर न्योता दिया; पोस्टर-बैनर लगाए – Narnaul News


