[ad_1]
चंडीगढ़। हैदराबाद के 19 वर्षीय युवा गोल्फर विषनेश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बौल्डर्स क्लासिक गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने सात-अंडर 65 का बेहतरीन स्कोर बनाया, जो इस कोर्स का नया रिकॉर्ड भी है।
हैदराबाद के बौल्डर हिल्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के शुभांकर शर्मा, युवराज संधू के साथ देश के अन्य राज्यों और विदेश से गोल्फ खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
चैंपियनशिप के पहले दिन दो बार के डीपी वर्ल्ड टूर विजेता शुभांकर शर्मा ने छह-अंडर 66 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान साझा किया। उनके साथ दिल्ली के विनय कुमार यादव भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले दिन के बाद शुभांकर ने कहा कि इस गोल्फ कोर्स की स्थिति बहुत अच्छी है, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, यह और चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर हवा और पिन पोजीशन के कारण। यह शुभांकर का दिसंबर 2021 के बाद इस टूर में पहला मुकाबला है। वहीं टूर्नामेंट के प्री-फेवरेट युवराज संधू ने पहले दिन 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 55वें स्थान पर हैं।
[ad_2]
Chandigarh News: शुभांकर शर्मा बौल्डर्स क्लासिक गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन दूसरे पोजीशन पर पहुंचे


