[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में सरकारी कांट्रेक्टर इमोशनल मैसेज छोड़ घर से लापता हो गया। कांट्रेक्टर ने अपने दोस्त को मैसेज कर कहा था कि वह उसके परिवार को एक घंटे बाद इसके बारे में बता दे। लेकिन परिवार को उसके जाते ही पता लग गया। परिवार ने पिंजौर थाना में गुमश
.
पंचकूला नगर निगम व जींद-रेवाड़ी की नगर परिषद में सर्वेक्षण कार्य का काम लेने वाले कांट्रेक्टर 14 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था। पहले वह घर से लंच बॉक्स व गाड़ी लेकर निकला लेकिन उसके बाद वापस आया और गाड़ी तथा फोन घर पर छोड़ गया। इसी बात पर पत्नी को शक हुआ। जिस पर पत्नी ने उनका फोन चेक किया तो उसमें मैसेज लिखा हुआ मिला।
अब 4 पॉइंट में समझिए पूरी कहानी….
- परिवार के लिए लिखा यह मैसेज: घर छोड़ने से पहले परिवार के लिए लिखे मैसेज में कांट्रेक्टर ने लिखा कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। मेरे जाने के बाद आप लोगों की लाइफ रूकनी नहीं चाहिए। अगर मेरे से कोई गलती हुई तो उसके लिए माफ कर देना। मुझे ज्यादा याद कर खुद को डिस्टर्ब मत करना।
- फोन पर सर्च किया शिमला ट्रेन का समय: परिवार ने फोन चेक किया तो सामने आया कि शिमला जाने वाले ट्रेन का समय सर्च किया हुआ है। वहीं फोन पे की हिस्ट्री खंगाली गई तो पता लगा कि कल सुबह ही किसी को 50 हजार रुपए फोन पे कर उससे कैश लिया है। परिवार के लोगों को कांट्रेक्टर के घर छोड़ने की सही वजह का पता नहीं लग रहा है।
- पेमेंट अटकने से भी परेशान: परिवार के अनुसार उसकी कुछ सरकारी विभागों में पेमेंट अटकी हुई थी। जिसके कारण भी परेशान चल रहा था। स्टाफ के लोग फोन करके सैलरी मांगते थे। हालांकि परिवार के अनुसार इस प्रकार के अपडाउन तो काफी बार आए हैं लेकिन वो कभी गंभीर नहीं हुआ था। वह करीब 15 साल से कांट्रेक्टर का काम कर रहा है।
- बहन ने दर्ज करवाई गुमशुदगी : गायब हुए कांट्रेक्टर को लेकर उसकी बहन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। कांट्रेक्टर मूल रूप से रोहतक का रहने वाला है। काफी समय से पंचकूला के पिंतौर में परिवार के साथ रहता है। जिसके पास 12 साल की बेटी व ढाई साल का बेटा हैं।
चल रही है जांच : ASI सतीश
पिंजौर थाना के ASI सतीश के अनुसार लापता हुए कांट्रेक्टर की तलाश चल रही है। पिंजौर व आसपास के सभी शहरों के होटलों में चेक करवाया गया है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिमला जाने वाली ट्रेन का समय सर्च किया था। रेलवे स्टेशन व दूसरी जगहों के CCTV भी चेक किए जा रहे हैं।
[ad_2]
इमोशनल मैसेज छोड़ घर से लापता हुआ पंचकूला का कांट्रेक्टर: जाने से पहले 50 हजार रुपए कैश निकलवाया, फोन पर सर्च मिला शिमला ट्रेन समय – Panchkula News


