Ambala News: हैंडबॉल में पीएम श्री केवी-1 ने जीता स्वर्ण पदक Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी के केवी नंबर-1 स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। प्रवक्तां



संवाद न्यूज एजेंसी


Trending Videos

अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की हैंडबॉल नर्सरी के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र के खानपुर में आयोजित खेलो भारत हरियाणा राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य अजीत कुमार यादव ने खुशी जाहिर की।

टीम की इस सफलता के पीछे हैंडबॉल नर्सरी के कोच शिवम यादव और खेल शिक्षक गुलशन कुमार की कड़ी मेहनत रही। कार्यक्रम के दौरान कोच शिवम यादव ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। इसका परिणाम आज सबके सामने है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link