[ad_1]
चंडीगढ़ के धनास इलाके में स्थित गोगामाड़ी मदिंर में चोरी की वारदात सामने आई है। सोमवार देर रात एक चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपात्र (गोलक) का गल्ला तोड़ दिया और करीब 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहले की रैकी, फिर वारदात को दिया अंजाम
गोगामाड़ी के भगत गुरविंदर सिंह के अनुसार यह घटना सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। आरोपी पीछे की तरफ लगी लोहे की ग्रिल के सहारे अंदर घुसा, क्योंकि वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। गोगामाड़ी में कुल पांच कैमरे लगे हैं, लेकिन सभी आगे की ओर हैं। पीछे कैमरे लगाने की तैयारी चल रही थी और दो दिन में इंस्टॉल होने वाले थे। इससे साफ है कि आरोपी ने पहले रैकी की थी और उसे पूरी जानकारी थी कि पीछे कोई कैमरा नहीं है। अंदर घुसने के बाद उसने लोहे की रॉड से दानपात्र को टेढ़ा कर उसका गल्ला तोड़ा और उसमें से करीब 10 हजार रुपए निकाल लिए। कैमरा ढकने की कोशिश
चोरी के दौरान आरोपी को यह भी पता था कि अंदर कैमरा लगा हुआ है। उसने कपड़ा लेकर कैमरे को ढकने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया और उसका चेहरा साफ तौर पर कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद आरोपी पीछे बने स्टोर रूम में भी गया, जहां उसने ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। स्टोर में काफी सामान रखा था, जो चोरी होने से बच गया। 3 साल पहले पेंट का काम कर चुका
भगत गुरविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है और वह उसे पहचानते हैं। आरोपी का नाम रामू बताया जा रहा है, जो पेशे से पेंटर है। करीब 3 साल पहले गोगामाड़ी में पेंट का काम कर चुका है। उसने गुरविंदर सिंह के घर पर भी पेंट किया था। आरोपी धनास इलाके में किराए पर रहता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह कमरा छोड़कर फरार हो गया है।
[ad_2]
चंडीगढ़ गोगामाड़ी मदिंर में घुसा चोर, गल्ला तोड़ा: 10 हजार ले गया, CCTV में चेहरा कैद, 3 साल पहले किया था पेंट का काम – Chandigarh News


