कुरुक्षेत्र। केडीबी मेला ग्राउंड में बैसाखी महोत्सव में सोमवार देर शाम पंजाब के प्रख्यात लोक कलाकार लखविंद्र वडाली ने सूफियाना रंग भर दिया। सांसों की माला…, नी मैं कमली यार दी कमली…, तू माने या ना माने…,जुगनी, मस्त नजरों से…, सजदा, तेरा की लगदा…, सोहनी कंदे ते…, आदि गीतों की खास प्रस्तुति दी तो युवा मस्ती से झूमने लगे।
प्रदेश सरकार के कला एवं सांस्कृतिक विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में हो रहे पहली बार दो दिवसीय बैसाखी महोत्सव में देर शाम लखविंद्र वडाली के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी डाॅ. प्रभलीन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी ने गायक वडाली का स्वागत किया और सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि लखविंद्र वडाली का जन्म गुरुओं की भूमि अमृतसर के गांव गुरु की वडाली में हुआ और वडाली परिवार पटियाला घराना पंजाब से संबंध रखता है।
इस परिवार ने लोक संगीत को शिखर पर पहुंचाने का काम किया और पूरे विश्व में वडाली ब्रदर्स के नाम से जाने जाते है। इस मौके पर डाॅ. अवनीत कुमार वडैच, कमलजीत सिंह अजराना, बीबी रविन्द्र कौर,लखविन्द्र पाल सिंह, दिलबाग सिंह सहित आदि गणमान्य लोग रहे।

कुरुक्षेत्र। पंजाबी गायक लंखविंद्र वड़ाली राज्यस्तरीय बैसाखी मोहत्सव में प्रस्तुती देते हुए । – फोटो : samba news

कुरुक्षेत्र। पंजाबी गायक लंखविंद्र वड़ाली राज्यस्तरीय बैसाखी मोहत्सव में प्रस्तुती देते हुए । – फोटो : samba news