गुरुग्राम: दो साल से कनेक्शन जोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे 1330 परिवार, अब पाइप से मिलेगी रसोई गैस Latest Haryana News

[ad_1]

घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ते दामों के बीच गुरुग्राम के सेक्टर-102 की दो प्रमुख सोसाइटियों अडानी ओएस्टर और इंपीरियल गार्डन के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो वर्षों से पाइपलाइन का इंतजार कर रहे करीब 1330 परिवारों को इस महीने के अंत तक पीएनजी कनेक्शन मिल जाएगा। जीएमडीए और हरियाणा सिटी गैस सर्विस के बीच लंबे समय से अटका जमीन का विवाद सुलझने के बाद अब गैस सप्लाई शुरू करने की बाधाएं दूर हो गई हैं। हालांकि, सेक्टर-108 और 92 की सोसाइटियों में अभी भी बुनियादी ढांचा अधूरा होने के कारण हजारों परिवार पाइपलाइन की राह देख रहे हैं।

कनेक्शन चालू होने की सूचना से मिली राहत

एलपीजी संकट के इस समय में बचा हुआ काम पूरा करके पीएनजी चालू किए जाने की सूचना से राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद ही छोड़ दी थी मगर दो साल बाद सही अब पीएनजी चालू हो सकेगी। -अलका मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अडानी ओएस्टर सेक्टर-102

पीएनजी कनेक्शन चालू होने की सूचना से हमें उम्मीद बंधी है। अधिकारियों से सोसाइटी का निरीक्षण किया है। पिछले दो साल में कई बार कुछ-कुछ महीनों का समय मिलता रहा है मगर पीएनजी चालू नहीं हो पाया। -कृष्ण माधव, महासचिव, एम्मार इंपीरियल गार्डन सेक्टर-102

हमारी सोसाइटी में 537 परिवार रहते हैं। दो साल से पीएनजी लाइन के लिए पैसे चुकाकर बैठे लोग बार-बार गुहार लगा रहे हैं। यहां करीब 100 मीटर की लाइन को जोड़ना है। इससे रहेजा वेदांता में रहने वाले 537 और एक्सपीरिएन में रहने वाले 600 परिवारों को राहत मिलेगी। -लोकेश मखीजा, महासचिव , रहेजा वेदांता, सेक्टर-108

हमारी सोसाइटी में आंतरिक लाइन बिछी हुई है। पीएनजी के बाहर की लाइन करीब 500 मीटर दूर तक पहुंची है। एचसीजी ने इस महीने के अंत तक इसे जोड़ने का भरोसा दिलाया है। आरडब्ल्यूए और एचसीजी मिलकर बाधाओं को दूर करने की कोशिश में जुटे हैं। -प्रवीण मलिक, अध्यक्ष राइजिंग होम्स सेक्टर-92

 

[ad_2]
गुरुग्राम: दो साल से कनेक्शन जोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे थे 1330 परिवार, अब पाइप से मिलेगी रसोई गैस