Charkhi Dadri News: हरियाणा सीनियर महिला रग्बी टीम में दादरी की प्रीति का चयन, 16 से बिहार में होगी प्रतियोगिता Latest Haryana News

[ad_1]

चरखी दादरी। राष्ट्रीय सीनियर महिला रग्बी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम घोषित कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। टीम में चरखी दादरी की खिलाड़ी प्रीति फोगाट का चयन हुआ है। इसके अलावा पानीपत के गांव जलालपुर की पायल को टीम का कप्तान और तहसील कैंप की ईशा शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

कोच राजेश तक्षक ने बताया कि टीम का अंतिम चयन पानीपत के उग्राखेड़ी रग्बी ग्राउंड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन किया गया। पानीपत रग्बी संघ के सचिव अभिषेक मलिक के अनुसार 12 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में और 3 खिलाड़ियों को सब्स्टीट्यूट के रूप में चयनित किया गया है।

टीम में ट्विंकल, अंजली, प्रियंका, सीमा, दीपा (पानीपत), आरती (भिवानी), अमनप्रीत कौर (कुरुक्षेत्र), प्रीति फोगाट (चरखी दादरी), ज्योति और कुसुम (हिसार) शामिल हैं। जबकि करीना (पानीपत), मानसी और मीनाक्षी (जींद) को सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में रखा गया है। टीम के कोच अमन मलिक तथा टीम मैनेजर भामिनी पांडेय होंगी। रग्बी संघ दादरी के प्रधान मेहरचंद सांगवान, चेयरमैन जयराम प्रेमी, भूपेंद्र सिंह काला, जयभगवान, महिला कोच सुदेश तक्षक, अधिवक्ता कुलवंत और ओमबीर महराणा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।

[ad_2]
Charkhi Dadri News: हरियाणा सीनियर महिला रग्बी टीम में दादरी की प्रीति का चयन, 16 से बिहार में होगी प्रतियोगिता