जरूरत की खबर- गर्मियों में कैसा हो स्किन केयर रूटीन: डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें अपना स्किन टाइप और उसकी जरूरत, न करें ये 8 गलतियां Health Updates

[ad_1]

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Skincare Routine Guide; Dry Oily Skin Care Process | Cleansing Sunscreen

14 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी / अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में कपड़े-खानपान के साथ स्किन की जरूरतें भी बदल जाती हैं। तेज धूप, पसीना और पॉल्यूशन स्किन पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों वाला ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं तो स्किन ऑयली, डल या एक्ने-प्रोन हो सकती है।

दरअसल, गर्मियों में UV (अल्ट्रा वॉयलेट) किरणें और ह्यूमिडिटी स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे टैनिंग, पिग्मेंटेशन और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि-

  • गर्मियों में स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए?
  • कौन-सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं?
  • गर्मियों में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग कैसे रखें?

एक्सपर्ट: डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली

सवाल- गर्मियों में स्किन केयर रूटीन बदलना क्यों जरूरी है?

जवाब- ये सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि साइंस बेस्ड जरूरत है। इन कारणों से गर्मियों में स्किन केयर रूटीन बदलना जरूरी है-

ज्यादा स्वेटिंग:

  • गर्मी में ज्यादा पसीना आता है।
  • इससे स्किन के पोर्स ब्लॉक होने लगते हैं और पिंपल्स, रैशेज बढ़ते हैं।

UV रेज:

  • गर्मी में धूप ज्यादा होती है। UV रेज डायरेक्ट स्किन पर पड़ती हैं।
  • इससे टैनिंग, सनबर्न और पिग्मेंटेशन का रिस्क ज्यादा होता है।

डिहाइड्रेशन:

  • तेज गर्मी और पसीने की वजह से भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
  • इससे स्किन ड्राई और डल होती है।

सवाल- क्या हर स्किन टाइप के लिए स्किन केयर रूटीन अलग होता है?

जवाब- हां, हर स्किन की जरूरत अलग होती है। हर स्किन की प्रॉब्लम अलग होती है। वह अलग तरीके से रिएक्ट करती है। इसलिए एक ही प्रोडक्ट और तरीका सब पर काम नहीं करता।

नीचे ग्राफिक में देखें कि किस स्किन टाइप में कौन सी प्रॉब्लम ज्यादा होती है-

सवाल- समर स्किन केयर रूटीन के कॉमन बेसिक स्टेप्स क्या हैं, जो हर स्किन टाइप पर अप्लाई होते हैं?

जवाब- समर स्किन केयर रूटीन के बेसिक स्टेप्स नीचे ग्राफिक में देखें-

सवाल- हर स्किन टाइप के हिसाब से गर्मियों का कंप्लीट स्किन केयर रूटीन क्या होना चाहिए?

जवाब- नीचे स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस देखें-

1. ऑयली स्किन

सुबह

  • फेसवॉश से मुंह धोएं।
  • फेसवॉश जेल बेस्ड होना चाहिए।
  • एल्कोहल फ्री टोनर लगाएं।
  • ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • SPF 30+ सनस्क्रीन लगाएं।

रात

  • सोने से पहले फेसवॉश से मुंह धोएं।
  • ऑयल कंट्रोल सीरम लगाएं।
  • मॉइश्चराइजर लगाएं।

वीकली

  • 2 से 3 बार क्ले मास्क लगाएं।
  • ये ऑयल एब्जॉर्ब करता है।
  • 1–2 बार स्क्रब करें।

ड्राई स्किन

सुबह

  • फेस वॉश से मुंह धोएं।
  • फेस वॉश क्रीम बेस्ड होना चाहिए।
  • हाइड्रेटिंग टोनर लगाएं।
  • उसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • मॉइश्चराइजर सेरामाइड/हाइलूरोनिक एसिड बेस्ड होना चाहिए।
  • हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन लगाएं।

रात

  • फेस वॉश से मुंह धोएं।
  • हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं।
  • नाइट क्रीम लगाएं।

वीकली

  • 1-2 बार हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं।
  • 1-2 बार चेहरे को स्क्रब करें।
  • बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचें।

कॉम्बिनेशन स्किन

सुबह

  • माइल्ड फेसवॉश से मुंह धोएं।
  • लाइट वेट मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • उसके बाद सनस्क्रीन लगाएं।
  • सनस्क्रीन ग्रीसी नहीं होना चाहिए।
  • T-जोन पर ऑयल कंट्रोल सीरम लगाएं।

रात

  • फेसवॉश से मुंह धोएं।
  • हल्का हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं।
  • मॉइश्चराइजर लगाएं।

वीकली

  • T-जोन पर ऑयल कंट्रोल क्ले मास्क लगाएं।
  • गालों पर हाइड्रेटिंग क्ले मास्क लगाएं।
  • 1-2 बार स्क्रब करें।

सेंसिटिव स्किन

सुबह

  • जेंटल फेस वॉश से मुंह धोएं।
  • फेस वॉश फ्रेग्रेंस फ्री होना चाहिए।
  • एलोवेरा बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।
  • सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड हो।

रात

  • फेस वॉश करें।
  • एलोवेरा बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

वीकली

  • सूदिंग फेस मास्क लगाएं।
  • चेहरा स्क्रब न करें।

सवाल- गर्मियों में स्किन ज्यादा ऑयली क्यों हो जाती है?

जवाब- जवाब नीचे पॉइंटर्स में देखें-

  • स्किन में सेबेसियस ग्लैंड्स होते हैं, जो सीबम यानी ऑयल बनाते हैं। गर्मी में तापमान बढ़ने से ये ग्लैंड ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं।
  • गर्मी में ज्यादा पसीना होता है। ऑयल और पसीना मिलने से स्किन चिपचिपी हो जाती है।
  • गर्मी में ह्यूमिडिटी भी होती है, जिससे ऑयल उड़ नहीं पाता और स्किन से चिपका रहता है।
  • इसलिए स्किन के पोर्स भी जल्दी ब्लॉक हो जाते हैं।
  • हॉर्मोन भी ऑयल प्रोडक्शन पर असर डालते हैं।

सवाल- क्या सर्दियों वाला स्किनकेयर रूटीन गर्मियों में फॉलो करना नुकसानदायक हो सकता है?

जवाब- हां, क्योंकि दोनों मौसम में स्किन की जरूरत बिल्कुल अलग होती है। इसके लिए नीचे ग्राफिक से पहले सर्दी और गर्मी में स्किन की जरूरत की फर्क समझें-

हर मौसम में स्किन की जरूरत अलग होती है। इसलिए जरूरत और प्रॉब्लम के मुताबिक केयर रूटीन भी बदलना जरूरी है।

सवाल- गलत स्किनकेयर रूटीन अपनाने से किस तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?

जवाब- गलत स्किन केयर रूटीन कई तरीकों से स्किन को डैमेज कर सकता है। अगर आप सर्दियों वाला रूटीन गर्मियों में भी जारी रखते हैं तो इससे पिंपल्स से लेकर पिग्मेंटेशन तक की समस्या बढ़ सकती है। बाकी डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें–

समर स्किन केयर रूटीन से जुड़े कॉमन सवाल और जवाब

सवाल– स्किन केयर रूटीन में लोग कॉमन गलतियां क्या करते हैं?

जवाब– कॉमन गलतियां नीचे ग्राफिक में देखें–

सवाल- दिन में कितनी बार फेस वॉश से मुंह धोना चाहिए?

जवाब- दिन में दो बार मुंह धोना चाहिए। सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले।

सवाल- क्या दिन में 3-4 बार भी फेसवॉश से मुंह धो सकते हैं?

जवाब- नहीं। ज्यादा मुंह धोने से-

  • स्किन ड्राई हो सकती है।
  • नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ता है।
  • ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है।

सवाल- क्या समर में टोनर लगाना जरूरी है?

जवाब- यह एकदम अनिवार्य नहीं है। लेकिन मुंह धोने के बाद एल्कोहल फ्री टोनर लगाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

सवाल- मॉइश्चराइजर गर्मियों में भी लगाना चाहिए या नहीं?

जवाब- हां, गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। यह हर स्किन टाइप के लिए जरूरी है क्योंकि-

  • यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।
  • स्किन बैरियर को मजबूत करता है।
  • ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है।
  • ड्राइनेस और इरिटेशन से बचाता है।
  • मॉइश्चराइजर न लगाने पर स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है।

सवाल- गर्मियों में कितने SPF का सनस्क्रीन लगाना चाहिए?

जवाब- सनस्क्रीन चुनते हुए अपनी डेली एक्टिविटी का ध्यान रखें-

इनडोर जॉब (जो घर/ऑफिस में ज्यादातर समय बिताते हैं)- SPF30 सनस्क्रीन

आउटडोर जॉब (जो धूप में ज्यादा रहते हैं)- SPF 50 सनस्क्रीन

सवाल- सनस्क्रीन दिन में कितनी बार लगाना चाहिए?

जवाब- ये सिर्फ एक बार लगाना काफी नहीं। इसलिए-

  • सुबह मुंह धोकर लगाएं।
  • बाहर जा रहे हैं तो हर 3–4 घंटे में री-अप्लाई करें।
  • ज्यादा धूप में हैं तो हर 2 घंटे में री-अप्लाई करें।
  • पसीना ज्यादा हो तो री-अप्लाई करें।

सवाल- क्या घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए?

जवाब- हां, इन स्थितियों में घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाएं-

  • अगर खिड़की के पास बैठते हैं।
  • अगर घर में सीधे सनलाइट आती है।
  • अगर लैपटॉप/मोबाइल यूज ज्यादा है।
  • अगर स्किन में पिग्मेंटेशन/एक्ने है।

सवाल- क्या पसीना से पिंपल्स, रैशेज बढ़ सकते हैं?

जवाब- हां, ज्यादा पसीना आने से ये प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

सवाल- क्या गर्मियों में बार-बार मेकअप लगाने से स्किन को नुकसान होता है?

जवाब- हां, इससे स्किन डैमेज हो सकती है। इसके कारण समझें-

  • मेकअप पसीने और ऑयल के साथ मिलकर पोर्स को बंद कर देता है।
  • इससे एक्ने, ब्लैकहेड्स बढ़ सकते हैं।
  • गर्मी में मेकअप मेल्ट होता है। इससे स्किन पर लेयर्स बढ़ जाती हैं।
  • पसीने वाली त्वचा पर मेकअप लगाने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इससे पिंपल्स और स्किन इरिटेशन हो सकता है।

………………………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- क्या बालों में ऑयलिंग से बढ़ता डैंड्रफ:क्या है सही तरीका, हेयर प्रोटेक्शन के 12 टिप्स, बता रहे हैं डर्मेटोलॉजिस्ट

बालों में डैंड्रफ (रूसी) होना एक कॉमन प्रॉब्लम है। असल में डैंड्रफ एक मेडिकल कंडीशन है, जिसके लिए सही इलाज और परफेक्ट हेयर केयर रूटीन दोनों जरूरी हैं।

डैंड्रफ होने पर बालों में ऑयलिंग को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं। कुछ को लगता है कि ऑयलिंग करने से डैंड्रफ कम होता है। लेकिन क्या ये बात सही है? यह समझना जरूरी है कि बालों में तेल लगाना कब फायदेमंद है और कब नुकसानदायक। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
जरूरत की खबर- गर्मियों में कैसा हो स्किन केयर रूटीन: डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें अपना स्किन टाइप और उसकी जरूरत, न करें ये 8 गलतियां