[ad_1]
Last Updated:
आवेज दरबार और नगमा मिराजकक का ब्रेकअप हो गया. कुनिका ने कहा कि शायद किस्मत नहीं चाहती थी कि नगमा और अवेज साथ रहें. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अपने मतभेद सुलझा लें. आवेज और नगमा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. पिछले साल दोनों ‘बिग बॉस 19’ में साथ नजर आए थे.
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का ब्रेकअप हो गया.
मुंबई. कुनिका सदानंद ने पुष्टि कर दी है कि नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का ब्रेकअप हो गया है. ‘बिग बॉस 19’ में साथ नजर आने के महीनों बाद, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की रुमर ने सभी को हैरान कर दिया था. अब कुनिका के लेटेस्ट कमेंट के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि ये अफवाहें सच थीं. कुनिका ने कहा, “ये बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था. दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं. मुझे पता है नगमा और अवेज ने भी एक-दूसरे को बहुत सपोर्ट किया.”
टेली मसाला के मुताबिक, कुनिका सदानंद ने कहा, “तो मैं चाहती हूं कि हो सकता है अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए. जो भी हो. अगर नहीं भी हो, दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी. लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलें.”
हाल ही में टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में आवेज से उनके रिलेशनशिप स्टेटस और शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया. सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा, “ऊपर वाले की दुआ होगी तो कल के कल हो जाएगा… जब तक वो नहीं चाहेगा तब तक नहीं होगा.” उन्होंने आगे कुछ नहीं बताया और कहा, “मैंने जब भी कुछ बोला है वो हुआ नहीं है.”
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का रिलेशनशिप
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के डेटिंग की अफवाहें 2019 के आसपास शुरू हुई थीं. दोनों अक्सर टिकटॉक वीडियो में साथ नजर आते थे और जल्दी ही प्लेटफॉर्म के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल हो गए. 2020 की शुरुआत में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया और रोमांटिक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे डेट कर रहे हैं. 2020 से 2021 के बीच अवेज और नगमा का रिश्ता और मजबूत हुआ.
‘बिग बॉस 19’ में दोनों ने साथ किया पार्टिसिपेट
दोनों ने साथ में डांस वीडियो बनाए, ट्रैवल किया और यूट्यूब व्लॉग्स व इंस्टाग्राम कंटेंट के जरिए फैंस से जुड़े रहे. 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. पिछले साल दोनों ने ‘बिग बॉस 19’ में भी साथ हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग की बात भी कंफर्म की थी. हालांकि, उनके ब्रेकअप की असली वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फैंस का मानना है कि कमिटमेंट को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं, और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अवेज अभी सेटल होने के लिए तैयार नहीं हैं. ब्रेकअप की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब नगमा ने अवेज के बर्थडे पार्टी को मिस कर दिया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
[ad_2]
‘डेस्टिनी नहीं चाहती थी’, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का हुआ ब्रेकअप, कुनिका ने किया कंफर्म




