[ad_1]
पंचकूला. हरियाणा के तीन नगर निगम में चुनाव की घोषणा हो गई है. पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे.सोमवार को पंचकूला में राज्य मुख्य सचिव ने चुनावों की तारीख की घोषणा की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे.
जानकारी के अनुसार, पंचकूला,अंबाला,सोनीपत नगर निगम,रेवाड़ी नगर परिषद,उकलाना धारूहेड़ा सांपला में चुनाव होंगे. इसके, अलावा, 2 जिला परिषद,12 पंचायत समिति में चुनाव होंगे. ऐसे में जहां जहां चुनाव होंगे, वहां पर आचार संहिता लग गई है.
चुनाव आयोग ने बताया कि 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे और फिर 27 अप्रैल को नामांकन की जांच की जाएगी. इस दौरान 28 अप्रैल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है और इसी दिन चुनाव चिन्ह भी उम्मीदवार को दिए जाएंगे. आयोग ने कहा कि अगर पुनः मतदान की जरूरत पड़ी तो 12 मई को दोबारा वोटिंग होगी. हालांकि, 13 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा.
हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है. इसके अलावा, रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में वोट डाले जाएंगे. वहीं, टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका को लेकर भी लोग वोट डालेंगे.
जानकारी के अनुसार, 528 खाली सीटों पर चुनाव होंगे. इसमें 485 पंच,29 सरपंच,12 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि कहा मतदाताओं को नोटा (NOTA) का विकल्प मिलेगा और अगर नोटा को वोट ज्यादा होते हैं, तब भी सबसे अधिक वैध वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता घोषित होगा. पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक खर्च की सीमा तय की गई है.
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और सुरक्षा जमा राशि निर्धारित, आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं से बिना किसी डर या भेदभाव के अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है.
[ad_2]


