गुरुग्राम से नोएडा होते हुए अब फरीदाबाद पहुंचा सैलरी विवाद, हड़ताल पर गए मजदूर Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 37 में मदरसन समेत कई कंपनियों के हजारों कर्मचारी सैलरी विवाद पर हड़ताल पर, काम बंद, भारी पुलिस तैनात, गुरुग्राम नोएडा जैसा तनाव, इससे पहले, गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में भी ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया था और काफी बवाल हुआ था.

Zoom

गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर में निजी कंपनियों के कर्मचारियों की हड़ताल की फोटो.

फरीदाबाद. हरियाणा के गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में सैलरी को लेकर हुआ घमासान अब नोएडा होते हुए फरीदाबाद पहुंच गया है. सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर 37 में भी कामगार सड़कों पर उतर गए हैं.  सैलरी को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है औऱ मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यूपी के नोएडा की तरह ही  मदरसन कंपनी के हजारों कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है. इसके अलावा भी कई कंपनियों के मजदूर काम छोड़कर कंपनी से बाहर निकले गैं. कर्मचारियों में कंपनी मालिकों और श्रम विभाग को लेकर भारी रोष दिखाई दे रहा है. उधर, मजदूरों ने सड़क जाम कर दी, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मजदूरों की मांगों को जल्द ही कंपनी प्रबंधन के सामने रखा जाएगा.

गौर रहे है कि बीते सप्ताह गुरुग्राम में भी भारी बवाल हुआ था और पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चार्ज भी किया था. गुरुग्राम के डीसी ने मानेसर में धारा 163 भी लागू की थी.

क्यों धरना प्रदर्शन कर रहे मजदूर

गौरतलब है कि मजदूर बढ़े हुए वेतन को लेकर मांग कर रहे हैं और कंपनियों से लिखित में आश्वासन चाह रहे हैं. हरियाणा सरकार ने गुुरुग्राम में प्रोटेस्ट के बाद श्रमिकों की न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की थी और इसमें अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड श्रेणी के मजदूरों की सैलरी 35 प्रतिशत तक बढ़ाई थी. 9 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिक को ₹15,220 प्रति माह, पहले  11 हजार के करीब मिलते थे. अर्ध-कुशल श्रमिक को ₹16,780 प्रति माह, कुशल श्रमिक को ₹18,500 प्रति माह और उच्च कुशल श्रमिकों को ₹19,425 प्रति माह वेतन देने के आदेश दिए थे. हालांकि, कंपनियों की तरफ से इस संबंध में कुछ लिखित में नहीं आया है और श्रमिक सरकार के आदेशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]