Haryana Weather: अब गर्मी दिखाएगी तेवर, आगामी एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ; लू चलने की संभावना Latest Haryana News

[ad_1]

हरियाणा में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 15 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान एक-दो स्थानों पर लू जैसे हालात भी बनने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हुई। बारिश से दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा जिस कारण लोगों को गर्मी के मौसम में भी ठंड का अहसास हुआ। 

अब आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में फिर से बदलाव होगा और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।अगले एक सप्ताह तक किसी पश्चिमी विक्षोभ का असर न होने से मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना रहेगा। साथ ही सूर्य की तपिश में भी बढ़ोतरी से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 15 अप्रैल के बाद गर्मी और तीखी हो जाएगी। हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एक दो स्थानों पर लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

दिन व रात का तापमान अभी सामान्य से नीचे

शुक्रवार रात को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल चुका है। हालांकि इसके असर से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। अब इसके निकलने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलकर धीरे-धीरे पश्चिमी हो रही है। रविवार को दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

 

[ad_2]
Haryana Weather: अब गर्मी दिखाएगी तेवर, आगामी एक सप्ताह तक मौसम रहेगा साफ; लू चलने की संभावना