[ad_1]
चरखी दादरी। जिले की मुख्य सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीए टीम लगातार वाहनों के चालान कर भारी भरकम जुर्माना लगा रही है। टीम ने पिछले तीन महीने की अवधी के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले 1,437 वाहनों के चालान किए गए। टीम ने चालान किए वाहनों पर 5.50 करोड़ रुपये की जुर्माना लगाया गया है, वहीं इस दौरान 500 वाहन मालिकों ने जुर्माना राशि भरने के बाद 1.89 करोड़ से अधिक रुपये जमा करवा वाहनों को छुड़वाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से जिले के मुख्य मार्गों पर ओवरलोडिंग वाहनों का बोल बाला बना हुआ है। जिससे सड़कों की हालात समय से पहले जर्जर हो जाती है, वहीं बड़े हादसाें का भी अंदेशा बना रहता है। आरटीए टीम ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चालान काटने का अभियान चलाती रहती है, बावजूद ओवरलोड वाहनों में कमी नहीं आई है। ओवरलोड माफिया कई बार आरटीए विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने के साथ धमकी भी देते रहे हैं।
वहीं, विभाग के अधिकारी लगातार ऐसे वाहनों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सड़कों पर खड़े रहते है। विभाग की टीमों ने पिछले जनवरी, फरवरी और मार्च की अवधि में 1,437 वाहनों को पकड़ कर साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक के चालान किए गए है। विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि हमारी टीमें धमकियों का दरकिनार कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगा रही है ताकि ओवरलोड वाहनों में कमी लाई जा सके।
जानिए…कौनसे महीने में कितने किए चालान:::
महीना चालान संख्या लगाया गया जुर्माना
जनवरी 457 1 करोड़ 29 लाख 22 हजार 500
फरवरी 529 1 करोड़ 95 लाख 96 हजार 500
मार्च 451 2 करोड़ 24 लाख 81 हजार 500
कुल चालान व राशि 1,437 5 करोड़ 50 हजार 500
काटे गए वाहन चालकों ने इतनी राशि जमा करवाई:::
महीना चालान जमा हुए वाहनों की संख्या जमा करवाई राशि
जनवरी 210 77 लाख 90 हजार 500
फरवरी 165 60 लाख 44 हजार 500
मार्च 125 51 लाख 8 हजार
कुल 500 1 करोड़ 89 लाख 43 हजार
हमारी टीमें मुख्य मार्गों पर नियमों की अवहेलना करने वाले हर वाहन पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। टीमें दिन रात नाका लगा ओवरलोडिंग वाहनों के चालान कर रही है, इसकी बानगी तीन महीनों में काटे गए चालानों की संख्या और लगाए गए जुर्माना राशि को देख कर आंकी जा सकती है।
– विरेंद्र सिंह, एसडीएम एवं जिला यातायात अधिकारी
[ad_2]
Charkhi Dadri News: आरटीए टीम ने तीन महीने में 1,437 ओवरलोडिंग वाहनों के काटे चालान



