[ad_1]
चंडीगढ़ में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। शहर में 2,998 सरकारी मकानों तक पीएनजी पाइपलाइन पहुंचा दी गई है और पहला चरण लगभग पूरा होने के करीब है। अब अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
.
सेक्टरों में ऐसे हुआ पीएनजी कनेक्शन का विस्तार प्रशासन के अनुसार शहर के विभिन्न सेक्टरों में सरकारी मकानों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन पहुंचाने का काम तेजी से किया गया है। इस परियोजना के तहत सबसे अधिक कनेक्शन सेक्टर-47 में दिए गए हैं, जहां 1,573 सरकारी मकानों को पीएनजी सुविधा से जोड़ा गया है। इसके बाद सेक्टर-33 में 521 मकान, सेक्टर-43 में 344 मकान और सेक्टर-35 में 328 मकानों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
वहीं सेक्टर-11 में 138 और सेक्टर-44 में 94 सरकारी मकानों तक पीएनजी पाइपलाइन पहुंचाई गई है। इस प्रकार कुल 2,998 सरकारी आवासों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर गैस आपूर्ति का लाभ मिल रहा है।
इस परियोजना के तहत प्रशासन और गैस कंपनी की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से तय की गई हैं, ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
ये होगी प्रशासन की जिम्मेदारी इस परियोजना में प्रशासन की भूमिका अहम रखी गई है, जिसके तहत सबसे पहले प्रशासन द्वारा सरकारी मकानों का पूरा विवरण गैस कंपनी को उपलब्ध कराया जाता है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन क्षेत्रों और घरों तक पाइपलाइन पहुंचानी है। इसके साथ ही योजना तैयार करने से लेकर उसके क्रियान्वयन तक प्रशासन सक्रिय सहयोग करता है।
काम तय समय सीमा में और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सके। इसके अलावा, शहर में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक अनुमतियां भी प्रशासन द्वारा ही प्रदान की जाती हैं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और परियोजना को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
ये गैस कंपनी की जिम्मेदारी इस परियोजना के तहत गैस कंपनी की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से तय की गई हैं। कंपनी उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू सेवा उपलब्ध कराएगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पूरे पीएनजी नेटवर्क का नियमित रखरखाव करना भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी।
इससे गैस सप्लाई लगातार और सुरक्षित बनी रहे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को उनकी वास्तविक गैस खपत के आधार पर ही बिल जारी किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को सही भुगतान करना पड़े।
PNG को एलपीजी के मुकाबले सुरक्षित पीएनजी को एलपीजी के मुकाबले बेहतर और सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। यह एक साफ और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, जिससे प्रदूषण कम होता है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह एलपीजी से अधिक सुरक्षित है और इसमें चोरी या गैस लीकेज की संभावना बेहद कम रहती है।
सिलेंडर खत्म होने जैसी समस्या नहीं पीएनजी की सप्लाई 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे सिलेंडर खत्म होने जैसी समस्या नहीं होती। इसके साथ ही गैस को अलग से स्टोर करने की जरूरत नहीं पड़ती और उपभोक्ताओं को आसान बिल भुगतान की सुविधा भी मिलती है।
पीएनजी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा प्रशासन के अनुसार शहर के अन्य इलाकों में भी चरणबद्ध तरीके से पीएनजी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इससे आने वाले समय में न केवल सरकारी बल्कि निजी आवासों को भी इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना शहर को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों को सस्ती, सुरक्षित और लगातार गैस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
[ad_2]
चंडीगढ़ में PNG पाइपलाइन का विस्तार: सरकारी घरों तक पहुंची सुविधा, पहला चरण लगभग पूरा, LPG के मुकाबले बेहतर और सुरक्षित – Chandigarh News


