[ad_1]
{“_id”:”69dc0da408fd539eb806ded1″,”slug”:”floral-tribute-paid-at-the-statue-of-dr-hahnemann-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161429-2026-04-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। छावनी के जीएमएन पब्लिक स्कूल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियसं की ओर से होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन का 271वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ. दिनेश मोहन ने हार्ट साउंड्स एवं मर्मर्स विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान आईआईएचपी सचिव डॉ. सात्विक शर्मा ने हरियाणा सरकार के समक्ष होम्योपैथी के विस्तार के लिए आठ सूत्रीय मांगें रखीं। उन्होंने अंबाला कैंट के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण शीघ्र पूरा करने और रामपुर सरसेहड़ी अस्पताल में एक्स-रे व पैथोलॉजी जैसी आधुनिक सुविधाएं व इंडोर वार्ड शुरू करने की अपील की। संवाद
[ad_2]
Source link



