शराब ठेकेदार को गोलियों से भून डाला: ‘पापा मुझे आलोक ने गोली मार दी’, मौत से पहले पिता को फोन कर कही थी ये बात Latest Haryana News

[ad_1]


रोहतक में शराब कारोबारी की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक में सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में वीरवार रात साढ़े 12 बजे रंजिश के चलते शराब ठेकेदार विकास उर्फ नारद (24) की उसके गांव के ही आलोक व उसके चार साथियों ने अंधाधुंध सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। आईएमटी थाने में आलोक समेत पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


Trending Videos

भालौठ गांव निवासी रमेश (59) ने पुलिस को बताया कि वह घर पर वीरवार रात सोए हुए थे। बेटे विकास उर्फ नारद के दोस्त सूरज दहकोरिया का फोन आया। बोला-स्टेडियम के नजदीक कार में विकास को गोलियां मार दी हैं। उन्हें पीजीआई लेकर जा रहे हैं।

सूरज ने विकास की फोन पर बात कराई, बेटा बोला-पापा मुझे गांव के ही आलोक ने गोली मार दी है। उसके साथ तीन-चार युवक और भी थे। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को कॉल की।

 

[ad_2]
शराब ठेकेदार को गोलियों से भून डाला: ‘पापा मुझे आलोक ने गोली मार दी’, मौत से पहले पिता को फोन कर कही थी ये बात