पंचकूला पुलिस ने बरामद किया मूक-बधिर किशोर: बोल-सुन नहीं पाने के कारण भटका, माता-पिता की हो चुकी मौत, नाना एकमात्र सहारा – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने गुमशुदा मूक-बधिर 14 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। जो कि 10 अप्रैल की शाम को घर से निकल गया था। जिसको लेकर परिवार के लोग चिंतित होकर पुलिस के पास पहुंचे थे। पंचकूला पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय अंशु, जो मूक-बधिर है तथा माता-पिता की मृत्यु के बाद कालका में अपने नाना के पास रह रहा है, दिनांक 10 अप्रैल को शाम लगभग 3:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। प्रारंभ में परिजनों को लगा कि वह जागरण में गया होगा, परंतु काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना कालका में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई, जिस पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। फोटो सर्कुलेट कर शुरू की तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के निर्देशानुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में एएसआई सतीश सहित पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालक की फोटो व अन्य आवश्यक जानकारी के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए टिपरा बाईपास क्षेत्र से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि किशोर बोलने व सुनने में असमर्थ होने के कारण रास्ता भटक गया था और घर वापस नहीं पहुंच पाया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर बालक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक उठे और उन्होंने पंचकूला पुलिस, विशेष रूप से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम व उनकी टीम का दिल से धन्यवाद किया।

[ad_2]
पंचकूला पुलिस ने बरामद किया मूक-बधिर किशोर: बोल-सुन नहीं पाने के कारण भटका, माता-पिता की हो चुकी मौत, नाना एकमात्र सहारा – Panchkula News