Hisar News: दुबेटा की पाठशाला के विनोद को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। राजकीय प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) दुबेटा में कार्यरत बुरे निवासी शिक्षक विनोद पंघाल को निपुण हरियाणा अभियान के तहत स्टेट एकेडमिक यूनिट ऑफ स्कूल (एसएयूएस) किट प्रदान कर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान खंडस्तरीय एसएयूएस प्रतियोगिता में बच्चों को शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करवाने पर प्रदान किया गया।

स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) रामरतन एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजय कुमार ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि निपुण हरियाणा अभियान ने प्राथमिक शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। इसका उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण, बच्चों को रोचक गतिविधियां और प्रभावी शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि एसएयूएस जैसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और सीखने की क्षमता को बढ़ाती हैं। निरंतर मूल्यांकन और सहयोग से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार आया है।

[ad_2]
Hisar News: दुबेटा की पाठशाला के विनोद को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार