लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज! Today Sports News

[ad_1]

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के IPL 2026 में चार लीग मैच हो चुके हैं. टीम को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा. अब लगातार तीन हार झेलने के बाद केकेआर को बड़ी मजबूती मिलने वाली है, जो मथिशा पथिराना (Matheesha Pathirana) के रूप में होगा. पथिराना कोलकाता के लिए खेलने के लिए तैयार है. 

क्रिकबज के मुताबिक, इंजरी से जूझ रहे पथिरान को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC मिल गई है. बता दें कि फ्रेंचाइजी ने पथिराना को 2026 सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

अगले मैच से होगे उपलब्ध 

रिपोर्ट में बताया गया कि पथिराना कोलकाता के लिए अगले मैच से ही उपलब्ध हो जाएंगे. कोलकाता का अगला यानी पांचवां लीग मैच 14 अप्रैल, मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती चार मैचों तक बाहर रहने वाले पथिराना टीम को कितना फायदा पहुंचाते हैं. 

गेंदबाजों की कमी से जूझ रही केकेआर 

पथिराना के अलावा फ्रेंचाइजी और भी तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में शामिल हर्षित राणा पहले से ही बाहर हैं. इसके अलावा आकाश दीप भी नहीं खेल रहे हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कोलकाता ने पथिराना का कोई रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढा, बल्कि फ्रेंचाइजी गेंदबाज की प्रतगि के लिए लगातार श्रीलंका बोर्ड के साथ संपर्क में रही. 

वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे पथिराना 

पथिराना को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह क्रिकेट से दूर थे. अब वह वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. आईपीएल के मौजूद सीजन में उनकी वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हो सकती है, जिसका पहले पथिराना हिस्सा थे. 

मथिशा पथिराना का आईपीएल करियर 

पथिराना ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 32 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 32 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 21.61 की औसत से 47 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/28 का रहा.

 

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल खिलाड़ी जो IPL 2026 में बीच सीजन में आकर मचाएंगे तबाही, अब तक नहीं दिए हैं दर्शन

[ad_2]
लगातार 3 हार के बाद मजबूत होगी KKR, अगला मैच में खेलेगा 18 करोड़ वाला गेंदबाज!