चंडीगढ़ में चलती BMW बनी आग का गोला VIDEO: कार में हुए कई धमाकों से हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर चलती BMW कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार से बम फटने जैसी धमाके की आवाजें आईं। हालांकि, कार चालक ने तेजी से गाड़ी छोड़कर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार खाक कुछ ही मिनटों में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। टीडीआई के पास हुई घटना यह घटना न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट रोड की ओर जाने वाली सड़क टीडीआई के पास हुई। यह हादसा करीब पौने तीन बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक उसमें से एक चिंगारी निकली। इसके तुरंत बाद घना धुआं फैल गया और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। कुछ देर ट्रैफिक रहा बाधित कार तेजी से जलने लगी और उसमें से जोरदार धमाकों की आवाजें आने लगीं। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तेज़ी से कार से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण कुछ समय के लिए वहां ट्रैफिक भी बाधित रहा।

[ad_2]
चंडीगढ़ में चलती BMW बनी आग का गोला VIDEO: कार में हुए कई धमाकों से हड़कंप, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान – Chandigarh News