[ad_1]
जींद। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ जिले के सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। दूसरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें खंड स्तर पर पहुंचा दी गई हैं जिससे इन कक्षाओं में पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो गई है।
शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे दाखिला अभियान के तहत अब तक हजारों बच्चों का नामांकन हो चुका है और उनके लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। खंड स्तर से स्कूलों के प्रधानाचार्य जरूरत के अनुसार किताबें उठाकर विद्यार्थियों में वितरित कर रहे हैं। समय पर किताबें मिलने से अभिभावकों में भी संतोष है, क्योंकि सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा के साथ निशुल्क पाठ्य सामग्री का लाभ मिल रहा है।
अभी भी बालवाटिका, प्री-प्राइमरी और कुछ उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को किताबों का इंतजार है। इन कक्षाओं के लिए पुस्तकें मुख्यालय से पूरी तरह प्राप्त नहीं हो पाई हैं। ऐसे में शिक्षकों को फिलहाल पुराने स्टॉक या वैकल्पिक साधनों से पढ़ाई जारी रखनी पड़ रही है।
वर्जन
अन्य कक्षाओं की किताबों की मांग भेज दी गई है। जल्द ही सभी कक्षाओं के लिए पूरा स्टॉक स्कूलों तक पहुंचा दिया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।-महेंद्र सिंह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
[ad_2]


