Rohtak News: उपायुक्त ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Sun, 12 Apr 2026 05:13 AM IST




रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शनिवार को गांधी कैंप स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर में आने वाली महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं, सुरक्षा प्रबंधों व स्टाफ की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। गत वर्ष वन स्टॉप सेंटर में 367 केस दर्ज किए गए व 44 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर में आने वाली महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाए। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम है।


Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: उपायुक्त ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण