Ambala News: वाॅलीबॉल में जीआरएसडी, सीबीआरएचए परेड व पीकेआर वाटिका की टीम विजयी Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में वालीबॉल के मैच की शुरूआत करते हुए ​खिलाड़ी:स्वयं



– पुलिस लाइन मैदान में हुए चार मुकाबले


Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस की ओर से ऑपरेशन मैदान के अंतर्गत वाॅलीबॉल के चार मुकाबले हुए। इनमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जलबेड़ा स्कूल की टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में सीबीआरएचए परेड स्कूल कैंट ने जीएम ट्रिपल एस पुलिस लाइन को हराया।

तीसरे मुकाबले में पीकेआर वाटिका स्कूल ने बकनौर स्कूल की टीम ने हराया। चौथे मुकाबले में बलाना स्कूल की टीम ने पसियाला टीम को हराया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

[ad_2]

Source link