{“_id”:”69dabc5bd7972d8dff06a41f”,”slug”:”shrimad-bhagwat-katha-in-kirana-sahib-from-19th-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161388-2026-04-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: किराना साहिब में श्रीमद्भागवत कथा 19 से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बाबा गोपाल दास महाराज। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। जैन कॉलेज के पीछे स्थित गद्दी श्री सिद्ध किराना साहिब में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा 19 से शुरू होगी जो 25 अप्रैल तक चलेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। इसमें बाबा गोपाल दास महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलजा संदीप सचदेवा शिरकत करेंगी। ध्वजारोहण पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार करेंगे और दीप प्रज्ज्वलन पार्षद राजेश मेहता व अर्चना छिब्बर करेंगे। अरुण राणा, विकास राणा और प्रवीन गोयल का विशेष सहयोग रहेगा। श्री सिद्ध किराना सेवा समिति ने बताया कि 25 को पूर्णाहुति के बाद भंडारे किया जाएगा। संवाद