[ad_1]
चरखी दादरी। भीड़ के कारण कंडक्टर टिकट देने नहीं आया, घर से जरूरी फोन आने के कारण टिकट कटवाने का ध्यान नहीं रहा, याद नहीं रहा…रोडवेज बसों में सफर के दौरान बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्री इसी प्रकार का बहाना बनाते हैं। उड़नदस्ते की ओर से जांच के दौरान बहाने बनाकर यात्री जुर्माने से बचने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन परिवहन विभाग की टीमें इन बहानों को अनसुना कर बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। दादरी रोडवेज डिपो के तीन उड़नदस्ता टीमों ने मार्च महीने में 1 हजार 10 बसों की चेकिंग की। इस दौरान टीमों ने 312 लोगो को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है। टीम ने पकड़े गए यात्रियों पर 93,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रोडवेज विभाग की तीन उड़नदस्ता टीमें बगैर टिकट यात्रा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। टीमों की सक्रियता मार्च महीने में चलाए गए अभियान के आकड़ों से आंकी जा सकती है। कुछ लोग परिचालक की आंखों में धूल झोक बगैर टिकट रोडवेज बसों में यात्रा करते है जिससे विभाग को प्रति माह लाखों रुपये का चूना लग रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीमें समय-समय पर बसों में चेकिंग अभियान चलाती रहती है।
वर्सन:
रोडवेज बसों में बगैर टिकट के यात्रा करने वाले लोग विभाग को लाखों रुपये का नुकसान कर रहे है। हमने नुकसान की भरपाई के लिए तीन टीमों का गठन किया हुआ है। टीम समय-समय पर रोडवेज परिवहन की बसों में चेकिंग अभियान चलाती रहती है। मार्च महीने में हमारी टीमों ने एक हजार से अधिक बसों की जांच की गई है।- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग।
इन टीमों ने बगैर टिकट यात्रा करते इतने यात्री पकड़े टीम का नाम जांची गई बसों की संख्या पकड़े गए यात्री लगाया गया जुर्माना
जीएम उड़नदस्ता 259 72 21,550
टीएम उड़नदस्ता 391 155 46,650
बस उड़नदस्ता 360 85 25,500 कुल 1,010 312 93,700
[ad_2]
Charkhi Dadri News: मार्च महीने में बगैर टिकट करते पकड़े गए 312 यात्री, लगाया 93,700 रुपये का जुर्माना




