Ambala News: दमकल कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Latest Haryana News

[ad_1]


अंबाला छावनी के ​अ​ग्निशमन कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
– फोटो : Samvad



अंबाला। फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अग्निशमन कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अंबाला सदर दमकल केंद्र पर प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपिंदर सिंह ने की। राज्य ऑडिटर रणदीप सिंह और नगरपालिका संघ के नेताओं ने सरकार को घेरते हुए कहा कि शहीद भवीचंद शर्मा व रणवीर सिंह के परिवारों को 1-1 करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी देने के वादे पर 16 फरवरी से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सेवानिवृत्त कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान और वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया जाएगा। नेताओं ने रोष जताते हुए कहा, जब रक्षकों की ही सुरक्षा नहीं, तो जनता की जान कैसे बचेगी।


Trending Videos

[ad_2]

Source link