Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड में एक करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड ने विकास कार्याें के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं, इससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्कूलों का कायाकल्प होगा। इसके तहत लगभग एक करोड़ की लागत से मुख्य रूप से दो बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसमें आरएचए बाजार स्थित रुट्स पब्लिक स्कूल के साथ शिवालिक गेस्ट हाउस और बीआई बाजार स्कूल का जीर्णोद्धार शामिल है।

कक्षाओं का होगा नवीनीकरण

आरएचए बाजार स्थित रुट्स पब्लिक स्कूल की कक्षाओं का नवीनीकरण और पुनर्निर्माण कार्य शामिल है। यह कार्य दूसरे चरण के तहत किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 49.50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, शिवालिक गेस्ट हाउस और बीआई बाजार स्कूल में सुधार कार्यों के शेष हिस्से को पूरा किया जाएगा ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इस कार्य पर लगभग 48.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

15 तक जमा होंगे आवेदन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने बताया कि इन कार्यों के लिए इच्छुक फर्में 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। तकनीकी बिड अगले दिन यानी 16 अप्रैल को खोली जाएगी। निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम एवं शर्तें परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ambala.cantt.gov.in या www.defproc.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

बोर्ड के स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए विकास कार्याें की निविदाएं जारी की गई हैं ताकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा शिवालिक गेस्ट हाउस में भी कुछ काम किया जाना था। इन दोनों कार्यों को लेकर अनुमानित लागत तैयार की गई थी।

– राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड।

[ad_2]

Source link