अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल Today Sports News

[ad_1]

रविवार, 11 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग में 2 मैच खेले जाएंगे. दिन के समय लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस का मैच खेला जाएगा. मुकाबले से पहले सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो चला है, जिसमें उनसे पूछा गया कि रविवार के मैच में उनका समर्थन किस टीम को रहेगा, लखनऊ या गुजरात?

दरअसल IPL 2026 में सारा के भाई लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. हालांकि अब तक उन्हें एक बार भी LSG की प्लेइंग इलेवन में आने का मौका नहीं मिला है. दूसरी ओर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जिनके साथ सारा का नाम रिलेशनशिप की खबरों के कारण जुड़ा था. हालांकि दोनों में से किसी ने कभी रिलेशन में होने या एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की.

सारा तेंदुलकर का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में रिपोर्टर ने सारा तेंदुलकर से सवाल पूछा कि वे रविवार के मैच में किसको सपोर्ट करने वाली हैं. उनसे बार-बार एक ही सवाल पूछा गया, लेकिन सारा मुसकुराते हुए वहां से चली गईं. खैर सारा ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं. सारा अक्सर मैदान में अपने भाई, अर्जुन को सपोर्ट करने पहुंचती रही हैं.

LSG में जा चुके हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर 2021-2025 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, उन्होंने 2023 में अपना पहला आईपीएल मैच खेला. मुंबई के साथ 4 सालों में उन्हें केवल 5 मुकाबले खेलने का मौका मिला. IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील की थी, जिसके तहत शार्दुल ठाकुर ने MI और अर्जुन ने LSG को जॉइन कर लिया था. अर्जुन ने अब तक अपने 5 मैचों के IPL करियर में 3 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुआ खूंखार ऑलराउंडर, चोटिल वानिंदु हसरंगा को किया रिप्लेस



[ad_2]
अर्जुन या गिल, IPL 2026 में किसे सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? रिएक्शन का वीडियो वायरल