मुंबई एयरपोर्ट से मारपीट व लूटपाट का वांछित गिरफ्तार: एक साल से फरार, पंचकूला पुलिस ने करवाया था लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला पुलिस ने लूटपाट व मारपीट के मामले में एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव बरमाजरा, एसएएस नगर (पंजाब) को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। पंचकूला पुलिस के अनुसार 15 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता हिमांशु कश्याल व उसके साथियों को झांसा देकर सेक्टर-16 पंचकूला क्षेत्र में बुलाया गया, जहां आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में ले जाकर लकड़ी के डंडों से मारपीट की, नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए तथा जबरन यूपीआई (UPI) के माध्यम से उनके खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लिए और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सेक्टर-14 पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 127(2), 308(5), 351(2), 117(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
4 आरोपी हो चुके पहले गिरफ्तार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले ही चार आरोपी ताजिम, मोमिन, मोहित व साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तथा उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए थे। फरार आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी थे।
ट्रांजिट रिमांड पर पेश करेगी पुलिस पुलिस पोस्ट सेक्टर-16 इंचार्ज एसआई भीम सिंह के नेतृत्व में एएसआई रमन व मुख्य सिपाही नीरज की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी को अपने कब्जे में लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंचकूला लाकर माननीय अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
मुंबई एयरपोर्ट से मारपीट व लूटपाट का वांछित गिरफ्तार: एक साल से फरार, पंचकूला पुलिस ने करवाया था लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी – Panchkula News