ब्रेड से बनाएं शाही मिठाई,जानें ‘डबल का मीठा’ की आसान रेसिपी, मिनटों में तैयार Haryana News & Updates

[ad_1]

होमफोटोलाइफ़फूड

ब्रेड से बनाएं शाही मिठाई,जानें ‘डबल का मीठा’ की आसान रेसिपी, मिनटों में तैयार

Last Updated:

‘डबल का मीठा’ एक शाही और लाजवाब मिठाई है, जो हैदराबाद की खास पहचान मानी जाती है. ब्रेड, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली यह डिश कम समय में तैयार होकर शानदार स्वाद देती है. घर पर आसानी से बनाकर आप इसका मजा कभी भी ले सकते हैं.

हरियाणा के किचन में सुबह का नाश्ता अक्सर पराठा, दही या चाय के साथ होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ मीठा खाने का भी मन करता है. ऐसे में ‘डबल का मीठा’ एक अलग और मजेदार विकल्प बन सकता है.

Local18

‘डबल का मीठा’ हैदराबाद की मशहूर शाही मिठाई है, जो खासकर शादी-ब्याह और त्योहारों में बनाई जाती है. इसका स्वाद इतना रिच और खास होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन जरूर करता है.

Local18

इस मिठाई की सबसे खास बात यह है कि यह ब्रेड से बनती है, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है. दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स मिलकर इसे बिना ज्यादा झंझट के शाही स्वाद देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

सबसे पहले ब्रेड को घी में अच्छे से तल लें, जब तक वह सुनहरी न हो जाए. फिर दूध को उबालकर गाढ़ा कर लें और उसमें चीनी, इलायची और केसर डालकर स्वाद बढ़ा लें.

Local18

अब तली हुई ब्रेड को एक बर्तन में रखें और उसके ऊपर से गरम-गरम दूध डाल दें. फिर काजू, बादाम और किशमिश डालकर इसे अच्छी तरह सजाएं, ताकि यह देखने में भी बढ़िया लगे और खाने में भी मजा आए.

Local18

डबल का मीठा आप गरम-गरम भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी. हरियाणा के मौसम के हिसाब से सर्दियों में इसे गरम और गर्मियों में ठंडा खाया जा सकता है. दोनों ही तरह से इसका स्वाद बेहतरीन लगता है.

Local18

अगर आप इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क जरूर डालें. इससे मिठास और गाढ़ापन बढ़ जाएगा और मिठाई बिल्कुल होटल जैसी लगेगी. घर पर खाने में सभी को इसका स्वाद खूब पसंद आएगा.

[ad_2]