रोहतक में मर्डर: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी थी धमकी Latest Haryana News

[ad_1]

सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में रंजिश के चलते एक युवक ने गांव के युवक विकास उर्फ नारद (24) को गोली मार दी। घायल विकास को खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि भालौठ गांव निवासी विकास उर्फ नारद की एक युवक से काफी समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि वीरवार को दोनों की पहले फोन पर बहस हुई। साथ ही आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक आया और विकास को चार-पांच गोलियां मार दी। गोलियां चलने से गांव में दशहत फैल गई। घायल को परिजनों ने तुरंत खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

शराब ठेके पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ था घायल

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। साथ ही विकास ने वीडियो वायरल कर कहा था कि पुलिस से बड़ा कोई बदमाश नहीं है। अबकी बार गांव के ही एक अन्य युवक पर उसे गोलियां मारने का आरोप है। 

अधिकारी के अनुसार

वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक विकास उर्फ नारद का उपचार चल रहा है। -एसआई अश्वनी, प्रभारी थाना आईएमटी।

[ad_2]
रोहतक में मर्डर: भालौठ गांव में रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, पहले फोन पर दी थी धमकी