Rohtak News: रोहतक के 24 समेत 39 स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

लोहारू(भिवानी)। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे रवि निवासी जिंदराण और शेर सिंह निवासी नोनंद जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताले तोड़ते और कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी करते थे।

इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जिलों में संगठित तरीके से स्कूलों को निशाना बनाते थे। उन्होंने रोहतक में 24, भिवानी में 11, झज्जर में 2, सोनीपत और हांसी में एक-एक स्कूल में चोरी की थी। जांच में सामने आया कि शेर सिंह के खिलाफ पहले से 10 चोरी के मामले दर्ज हैं।

तीन दिन के रिमांड पर लिया

पुलिस ने आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ कर अन्य लंबित मामलों के खुलासे की संभावना है। चोरी किए सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

[ad_2]
Rohtak News: रोहतक के 24 समेत 39 स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार