आज सलाखों से बाहर आएगा रामपाल: हिसार की जेल नंबर 2 में 11 साल 5 महीने से है बंद, पुलिस अलर्ट मोड पर Latest Haryana News

[ad_1]

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल आज शुक्रवार को 11 साल 5 महीने की जेल कैद के बाद सलाखों से बाहर आने वाले हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर वे हिसार की जेल नंबर 2 से रिहा होंगे। रामपाल के रिहाई के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उनके हजारों अनुयायियों के हिसार पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेल परिसर और शहर के विभिन्न पार्कों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Trending Videos

रामपाल के वकील एडवोकेट सचिन दास ने बताया कि एडीजे गगनदीप मित्तल की अदालत में आज बेल बॉन्ड भर दिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद शाम 5 बजे के बाद रामपाल जेल से बाहर आएंगे। इसके बाद वे सीधे सोनीपत के धनाना स्थित आश्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। अदालत द्वारा लगाई गई सभी शर्तों का पालन किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

वर्ष 2006 में रोहतक के करोंथा गांव स्थित रामपाल के आश्रम में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में रामपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब 22 महीने जेल में रहने के बाद अप्रैल 2008 में उन्हें जमानत मिल गई थी। जुलाई 2014 में करोंथा हिंसा मामले में हिसार अदालत में पेशी के दौरान उनके समर्थकों और वकीलों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर नवंबर 2014 में बरवाला आश्रम में 14 दिन तक चले गतिरोध के बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार किया था। तब से वे लगातार जेल में बंद थे।

[ad_2]
आज सलाखों से बाहर आएगा रामपाल: हिसार की जेल नंबर 2 में 11 साल 5 महीने से है बंद, पुलिस अलर्ट मोड पर