{“_id”:”69d7f10ee17942804d02d176″,”slug”:”bike-stolen-within-10-minutes-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156309-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: दुकान के बाहर से 10 मिनट में बाइक चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:03 AM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
ऐलनाबाद। शहर में मुख्य गुरुद्वारा के पास स्थित एक दुकान के बाहर से 10 मिनट में बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनमोहन सिंह निवासी गांव जाखडावाली जिला हनुमानगढ़, राजस्थान ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी ऐलनाबाद में कार्यरत है। वह 8 अप्रैल की रात 9:30 बजे अपनी बाइक लेकर ऐलनाबाद आया था। उसने अपनी बाइक मुख्य गुरुद्वारा के पास एक दुकान के बाहर खड़ी की और सामान लेने दुकान के अंदर चला गया। 10 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर ली जाएगी।
[ad_2]
Sirsa News: दुकान के बाहर से 10 मिनट में बाइक चोरी